गांधी नगर मौजा में ट्रेंच कटाई का काम शुरू
Updated at : 02 Mar 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : करियावां के ग्रामीणों द्वारा गांव के बगल में एसपौंड बनाये जाने के विरोध में जिला समाहरणालय के समक्ष तीन दिन से 11 ग्रामीणों का अनशन व सभी ग्रामीणों का धरना जारी है. इस दौरान पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव व विधायक प्रो जानकी यादव विस्थापितों का हाल-चाल जानने धरना […]
विज्ञापन
जयनगर : करियावां के ग्रामीणों द्वारा गांव के बगल में एसपौंड बनाये जाने के विरोध में जिला समाहरणालय के समक्ष तीन दिन से 11 ग्रामीणों का अनशन व सभी ग्रामीणों का धरना जारी है. इस दौरान पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव व विधायक प्रो जानकी यादव विस्थापितों का हाल-चाल जानने धरना स्थल पर पहुंचे. अब तक एसडीओ, डीडीसी, एसी आदि की ग्रामीणों से वार्ता हुई, मगर नतीजा नहीं निकल पाया.
इधर, बुधवार को भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में करियावां से सटे गांधी नगर मौजा में एक बार फिर से ट्रेंच कटाई का काम शुरू कर दिया है. इस संबंध में पोखराज राणा, विक्की राणा, कपिल राणा व कालेश्वर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन अब चोरी छिपे काम शुरू कर रही है. यह ग्रामीणों के साथ धोखा है. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, सीओ बालेश्वर राम समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




