गो सेवा परम धर्म: गुरुजी

Updated at : 02 Mar 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
गो सेवा परम धर्म: गुरुजी

झुमरीतिलैया : लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट व अग्रवाल समाज झुमरीतिलैया द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास यशोदानंद गुरुजी महाराज धर्म प्रचार, गो माता की रक्षा करने से मनुष्य की रक्षा को लेकर बताते हुए उन्होंने गो सेवा को परम धर्म बताया. उन्होंने कहा कि कलयुग के बंधन से मुक्ति के लिए भागवत सुनना […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट व अग्रवाल समाज झुमरीतिलैया द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन व्यास यशोदानंद गुरुजी महाराज धर्म प्रचार, गो माता की रक्षा करने से मनुष्य की रक्षा को लेकर बताते हुए उन्होंने गो सेवा को परम धर्म बताया. उन्होंने कहा कि कलयुग के बंधन से मुक्ति के लिए भागवत सुनना बहुत जरूरी है.
व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला में महा रासलीला के संबोधन से सदुपदेश गोपियों को दिया गया. भगवान शंकर गोपी रूप धारण कर रास में शामिल होने के कारण गोपेश्वर महादेव नाम रखाया. कंस द्वारा धनुष यज्ञ में कृष्ण और बलराम को बुलाने से संबंधित कई लीलाओं को बताया. भागवान कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का मंचन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने गो माता की रक्षा मानव का परम धर्म बताते हुए कहा कि भागवत कथा के सुनने से कलयुग के बंधन से पार होने का मार्ग सुलभ हो जाता है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल समाज की ओर से अध्यक्ष दीन दयाल केडिया, अजय अग्रवाल, मनीष पेडिवाल, मुकेश भालोटिया, संदीप हिसारिया, बिपुल चौधरी, आयुष पोद्दार, प्रदीप केडिया समेत कई लोग लगे थे. व्यास यशोदानंद ने बुधवार को दिन में गोशाला का भ्रमण किया. गोशाला भ्रमण के दौरान उनके साथ सुरेश जैन, जगदीश संघई, दीन दयाल केडिया, गोपाल शर्राफ, सुजीत लोहानी समेत गौशाला समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola