बस की छत से गिरा, एक की मौत

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के बागीटांड़ चेक नाका के आगे घाटी में बस की छत से गिरने से नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर निवासी अनिल सिंह की मौत हो गयी. बस नंबर (जेएच-12बी-9565) तिलैया से नवादा जा रही थी. बस पर यात्री ज्यादा होने से कुछ लोग छत पर बैठे थे. जबकि कुछ यात्रा इसके […]
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के बागीटांड़ चेक नाका के आगे घाटी में बस की छत से गिरने से नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर निवासी अनिल सिंह की मौत हो गयी. बस नंबर (जेएच-12बी-9565) तिलैया से नवादा जा रही थी. बस पर यात्री ज्यादा होने से कुछ लोग छत पर बैठे थे. जबकि कुछ यात्रा इसके लिए मना कर रहे थे. घाटी में घुमवादार मोड़ में तेज गति होने के कारण उक्त यात्री गिर गया. इससे उसकी मौत हुई. अनिल अपने साथियों व रिश्तेदारों के साथ मुंबई से लौट कर अपने घर बिहार जा रहा था. इसी दौरान वह काल का ग्रास बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




