हक की लड़ाई के लिए संघ को मजबूत बनायें

Updated at : 27 Feb 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
हक की लड़ाई के लिए संघ को मजबूत बनायें

आंगनबाड़ी संघ का प्रखंड सम्मेलन संपन्न डोमचांच. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) प्रखंड प्रथम सम्मेलन दक्षिणी पंचायत भवन में संपन्न हुआ. अध्यक्षता शकुंतला मेहता, यशोदा देवी व नीलिमा कुमारी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया. संचालन समिति के मंजु देवी, शोभा प्रसाद, कुमारी अनामिका, रश्मि कुमारी शामिल थी. सम्मेलन का उदघाटन करते हुए […]

विज्ञापन
आंगनबाड़ी संघ का प्रखंड सम्मेलन संपन्न
डोमचांच. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) प्रखंड प्रथम सम्मेलन दक्षिणी पंचायत भवन में संपन्न हुआ. अध्यक्षता शकुंतला मेहता, यशोदा देवी व नीलिमा कुमारी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया. संचालन समिति के मंजु देवी, शोभा प्रसाद, कुमारी अनामिका, रश्मि कुमारी शामिल थी.
सम्मेलन का उदघाटन करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए सेविका-सहायिका संघ को मजबूत करने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता सीटू राज्य कमेटी सदस्य व संघ के राज्य संयोजक संजय पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर करते हुए समाज कल्याण की योजनाओं में कटौती कर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर पूंजीपतियों के हांथे में दे रही है और निजीकरण के लिए रास्ता बना रही है, इसके खिलाफ आंदोलन और मजबूत होगा. कर्मचारी नेता दिनेश रविदास ने एकता को मजबूत करने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष मीरा देवी व सचिव पूर्णिमा राय ने कहा कि बार-बार प्रशासनिक स्तर पर हम लोगों को शोषण हो रहा है. बार बार मांग करने के बावजदू समय पर पोषाहार व मानदेय नहीं मिलता है, इसके बावजूद जांच के नाम पर सेविका सहायिका पर कार्रवाई की जाती है.
सम्मेलन के अंत में 17 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें यशोदा देवी संरक्षक, शकुंतला मेहता अध्यक्ष, मंजु देवी सचिव, कुमारी अनामिका कोषाध्यक्ष, नीलिमा कुमारी व सुनीता पांडेय उपाध्यक्ष, शोभा प्रसाद, गंगोत्री सिन्हा, कुमारी रश्मि संयुक्त सचिव व चंदना भारती, सविता गुप्ता, गुंजा कुमारी, वसुंधरा कुमारी, रीता देवी, श्वेता, बबीता देवी, फहमीदा खातून, अंजनी गौतम कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयी. धन्यवाद ज्ञापन शोभा प्रसाद ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola