स्कूलों का किया निरीक्षण
Updated at : 17 Jan 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच. सीजेएम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता को लेकर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शौचालय, चापानल व मिड डे मील की जांच की. मौके पर सीजीएम ने बच्चों को साफ-सुथरा रहने के लिए प्रेरित किया. हालांकि स्वच्छता की स्थिति सही नहीं रहने […]
विज्ञापन
डोमचांच. सीजेएम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता को लेकर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शौचालय, चापानल व मिड डे मील की जांच की. मौके पर सीजीएम ने बच्चों को साफ-सुथरा रहने के लिए प्रेरित किया. हालांकि स्वच्छता की स्थिति सही नहीं रहने पर उन्होंने नाराजगी जतायी. इसके बाद नव प्राथमिक विद्यालय गरहा मसनोडीह पहुंचे, तो यहां चार महीनों से मिड डे मील बंद होने की जानकारी मिली.
उन्होंने बीपीओ संतोष कुमार को फटकार लगाते हुए मिड डे मील को शीघ्र चालू करने को कहा. सीजीएम ने मसनोडीह, डोमचांच,महथाडीह, हेटटोला, बेहराडीह, पचगांवा आदि क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ नारायण राम, बीपीओ संतोष कुमार, संसाधन शिक्षक विकास यादव, संतोष कुमार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




