जयनगर व मरकच्चो में मनी विवेकानंद की जयंती

Updated at : 12 Jan 2017 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर व मरकच्चो में मनी विवेकानंद की जयंती

जयनगर : प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. कई विद्यालयों द्वारा रैली व झांकी निकाली गयी. आदर्श शिशु निकेतन हीरोडीह में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डाॅ बीएनपी वर्णवाल ने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर की. मौके पर शिक्षक रामविलास सिंह, प्रीति कुमारी, अभिषेक […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. कई विद्यालयों द्वारा रैली व झांकी निकाली गयी. आदर्श शिशु निकेतन हीरोडीह में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डाॅ बीएनपी वर्णवाल ने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर की.

मौके पर शिक्षक रामविलास सिंह, प्रीति कुमारी, अभिषेक शर्मा, सन्नी, आशीष, अंकित, गणपति, राधे, रोहित, पिंकी, कविता, अंशु, मुस्कान मौजूद थे. वहीं मवि पिपचो में स्वामी विवेकानंद की झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में प्रधानाध्यापक अनवर खालिद कुरैशी, शिक्षक हरिपदो महतो, सकलदेव राम, मेघनाथ यादव, दाउतउद्वीन, बैजनाथ सिंह, प्रीति देवी, घनश्याम यादव मौजूद थे. इधर, नव सृजित प्रावि डुमरडीहा में सचिव राज किशोर बैठा व अन्य शिक्षकों ने स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गयी.

मध्य विद्यालय चदरा पिपराडीह के विद्यार्थियों ने भी प्रभातफेरी निकाली.
मरकच्चो. प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी में स्वामी विवेकानंद अमर रहे, युवा दिवस जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारों के साथ साथ अन्य महापुरुषों से संबंधित नारे लगाये गये. विद्यालयों में बच्चो को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से संबंधित प्रेरक प्रसंग व उपदेश के बारे में बताया गया. वहीं प्रखंड मुख्यालय के बंधन चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी.
मौके पर उपस्थित स्वयंसेवकों व ग्रामीणों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चार जिले के प्रचारक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर डॉ एसके दास, दिगंबर सिंह, अधीन पांडेय, मनोज मोदी, मनीष वर्णवाल, प्रदीप सिन्हा, शंभु सिंह, नितिन चंद्र गुप्ता, हरिनंदन वर्णवाल, मुकेश पांडेय, रवींद्र पांडेय, मनोज सिंह, महराज सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola