7.95 लाख में हुई बस स्टैंड की बंदोबस्ती

कोडरमा बाजार : कोडरमा बस स्टैंड की बंदोबस्ती (2014-15) सात लाख 95 हजार 200 रुपये में हुई. सुखदेव यादव ने सर्वाधिक बोली लगा कर नीलामी अपने नाम किया. उनके नाम से बस स्टैंड की बंदोबस्ती एक वर्ष के लिए की गयी है. नीलामी नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में हुई. नीलामी […]
कोडरमा बाजार : कोडरमा बस स्टैंड की बंदोबस्ती (2014-15) सात लाख 95 हजार 200 रुपये में हुई. सुखदेव यादव ने सर्वाधिक बोली लगा कर नीलामी अपने नाम किया. उनके नाम से बस स्टैंड की बंदोबस्ती एक वर्ष के लिए की गयी है. नीलामी नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में हुई.
नीलामी में सुखदेव यादव, अनिल सिंह और अशोक सिंह शामिल हुए. ज्ञात हो कि बीते वर्ष भी उक्त बस स्टैंड की बंदोबस्ती सर्वाधिक बोली लगाये जाने पर सुखदेव यादव के नाम से की गयी थी. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वार्ड पर्षद अशोक यादव, रूप नारायण पांडेय, सुनीता कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




