दुराचार का प्रयास भाई गिरफ्तार

Published at :21 Feb 2014 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दुराचार का प्रयास भाई गिरफ्तार

बरकट्ठा : नाबालिग सगी बहन के साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है. रिश्ते को कलंकित करनेवाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत पीड़िता ने बरकट्ठा थाने में आवेदन दिया है. प्राथमिकी में लड़की ने कहा है कि-19 फरवरी की सुबह मैं अपने घर पर […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : नाबालिग सगी बहन के साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है. रिश्ते को कलंकित करनेवाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत पीड़िता ने बरकट्ठा थाने में आवेदन दिया है. प्राथमिकी में लड़की ने कहा है कि-19 फरवरी की सुबह मैं अपने घर पर थी. घर के सभी लोग बाहर गये हुए थे.

इसी बीच मेरे बड़े भाई ने मेरे साथ दुराचार करने का प्रयास किया. शोर मचाने के बाद पड़ोसी के पहुंचने पर वह भाग खड़ा हुआ. पिता के घर आने के बाद मैंने घटना की जानकारी उन्हें दी. पिता द्वारा पूछताछ करने पर भाई ने तेज धारवाले हथियार से हमला का प्रयास किया. इसके बाद घर वालों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ कर बरकट्ठा पुलिस के हवाले कर दिया. घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola