पूरे देश में चल रही नरेंद्र मोदी की लहर : उषा

Published at :18 Feb 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे देश में चल रही नरेंद्र मोदी की लहर : उषा

झुमरीतिलैया : भाजपा महिला मोरचा जिला इकाई ने सोमवार को झंडा चौक पर जनसभा की. प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई व भ्रष्टाचार है, जो कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी समस्या महिलाओं की सुरक्षा की है. उन्होंने कहा कि पूरे देश […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भाजपा महिला मोरचा जिला इकाई ने सोमवार को झंडा चौक पर जनसभा की. प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या महंगाई व भ्रष्टाचार है, जो कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी समस्या महिलाओं की सुरक्षा की है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है.

इस देश का विकास नरेंद्र मोदी जैसे लोग ही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि महिला मोरचा ने ठाना है कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जूही दास गुप्ता ने की. मौके पर प्रदेश मंत्री सह कोडरमा प्रभारी लीला देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना साव, उषा देवी, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, महिला पतंजलि की धनबाद प्रभारी सुषमा सुमन, किसान मोरचा के प्रदेश मत्री रमेश हर्षधर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola