कोडरमा : कचरा डैम में डूबने से युवक की मौत
Updated at : 14 Oct 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरियाडीह के समीप गरहाई के कचरा डैम में डूबने से चंदन सिंह (24) पिता स्व. तापेश्वर सिंह की मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है. चंदन अपने दोस्त के साथ डैम में नहाने गया था. इसी दौरान डूब गया. साथ में स्नान करने गया […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरियाडीह के समीप गरहाई के कचरा डैम में डूबने से चंदन सिंह (24) पिता स्व. तापेश्वर सिंह की मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है.
चंदन अपने दोस्त के साथ डैम में नहाने गया था. इसी दौरान डूब गया. साथ में स्नान करने गया टिंकू रजक पिता होरिल रजक किसी तरह बचकर बाहर निकला. बाद में उसने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी. ग्रामीणों ने साढ़े चार घंटे प्रयास के बाद चंदन का शव डैम से निकाला. वहीं सूचना पाकर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, बीडीओ मिथिलेश कुमार, सीओ अनुज बांडो व अन्य भी पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मालूम हो कि चंदन के पिता की वर्ष 1998 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. मां चंद्रलता देवी समाहरणालय कर्मी है. उनकी इकलौती संतान चंदन ही था.
चंदवारा में नदी में डूबा बच्चा, खोजबीन जारी : प्रखंड के कांटी पंचायत अंतर्गत बराकर नदी में नहाने गया आशीष कुमार यादव (10) पिता नारायण यादव गुरुवार को नदी में डूब गया. आशीष बरही के डपोक का रहने वालाथा और एक निजी विद्यालय में पढ़ता था. बताया जाता है कि आशीष अपने मामा के घर तिलैया बस्ती दुर्गा पूजा के अवसर पर आया था.
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह मामा बहादुर यादव के साथ स्नान करने बराकर नदी पहुंचा था. यहीं से अचानक वह गायब हो गया. उसके मामा व परिजनों को आशंका है कि इसी नदी के तेज बहाव में वह डूब गया. गोताखोर मंगा कर बच्चे की खोजबीन की जा रही है. मौके पर सीओ नंद कुमार राम, कांटी के मुखिया रमेश प्रसाद, शिक्षक द्वारिका प्रसाद, बिट्टू पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




