अखाड़ा प्रतियोगिता में झलकती है देश की सभ्यता
Updated at : 14 Oct 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के रघुनियाडीह स्थित पिपराटांड़ मैदान में रघुनियाडीह अखाड़ा कमेटी द्वारा ताजिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता रघुनियाडीह के सदस्य नईम अंसारी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह मौजूद थे. देर शाम पिपराटांड़ मैदान में रघुनियाडीह, देवीटांड़, पथलकुदवा का मुहर्रम जुलूस ताजिया के साथ पहुंचा. यहां ताजिया […]
विज्ञापन
जयनगर. प्रखंड के रघुनियाडीह स्थित पिपराटांड़ मैदान में रघुनियाडीह अखाड़ा कमेटी द्वारा ताजिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता रघुनियाडीह के सदस्य नईम अंसारी ने की. मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह मौजूद थे.
देर शाम पिपराटांड़ मैदान में रघुनियाडीह, देवीटांड़, पथलकुदवा का मुहर्रम जुलूस ताजिया के साथ पहुंचा. यहां ताजिया मिलन का कार्यक्रम हुआ. मौके पर युवकों ने लाठी, बाना, तलवार, ट्यूब लाइट आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाये. बेहतर प्रदर्शन के लिए मंजूर अंसारी, मुबारक अंसारी, जहांगीर व शहजादा को पुरस्कृत किया गया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि जिन हथियारों के करतब दिखाये जा रहे है, वे हथियार देश के पारंपरिक हथियार है. इसका प्रयोग इतिहास काल में राजा व उसके सैनिक राज्य व प्रजा की रक्षा के लिए करते थे.
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां एक ओर आपसी भाईचारगी बढ़ती है, वहीं दूसरी ओर हमारी सभ्यता संस्कृति की याद ताजा हो जाती है. मौके पर पूर्व मुखिया महेश साव, विनोद कुमार सिंह, मंटू सिंह, सतीश सिंह, विक्रम पासवान, गोविंद राम, शशांक कुमार सिंह, इम्त्याज अंसारी, गुलाम अंसारी, मुश्ताक खान, मुजाहिद अंसारी, जहांगीर अंसारी, सुलेमान अंसारी, अफाक खान, सलामत मियां, मुश्तकीम अंसारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




