मेंटल हेल्थ डे पर हुए कई कार्यक्रम

Updated at : 13 Oct 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
मेंटल हेल्थ डे पर हुए कई कार्यक्रम

झुमरीतिलैया : जिवोदया आश्रम में इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ डे मनाया गया. इसमें रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा व इनरह्वील क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा मच्छरदानी, नहाने का साबुन, धोने का साबुन, डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर, खाद्य समाग्री व नकद 13100 रुपये की विभिन्न सदस्यों द्वारा मदद की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रोटरी अध्यक्ष कुमार पुजारा अपने […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जिवोदया आश्रम में इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ डे मनाया गया. इसमें रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा व इनरह्वील क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा मच्छरदानी, नहाने का साबुन, धोने का साबुन, डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर, खाद्य समाग्री व नकद 13100 रुपये की विभिन्न सदस्यों द्वारा मदद की गयी.
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रोटरी अध्यक्ष कुमार पुजारा अपने वक्तव्य में कहा कि असक्षम व्यक्तियों के सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है. सुभाशीष सोरेन जिला प्राधिकरण की ओर से कहा कि मेनटल हेल्थ आयोजन 1992 में भारत सरकार कि ओर से किया गया, जिसका कि लाभ वर्षों से जरुरतमंदों को मिलता आ रहा है. मुख्य अतिथि विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य है. धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर सालुमी ने किया. कार्यक्रम में रो. सुधीर कुमार, रो़ ज्योती पुजारा, रो़ संतोष चौधरी, संदीप सिन्हा व चंचला सिन्हा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola