बस व कार की टक्कर, एक घायल

Updated at : 13 Oct 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
बस व कार की टक्कर, एक घायल

चंदवारा. बीती रात के 12 बजे सीवान से रांची जा रही बस नंबर जेएच06जी-0096 ने बरही की ओर से आ रही कार (जेएच-12बी-7990 को टक्कर मार दी. घटना मदनगुंडी के पास हुई है. इसमें कार चालक चांद घायल हो गया. घायल का इलाज चल रहा है. मरकच्चो. प्रखंड के मध्य पंचायत स्थित देवगढ़ मुहल्ला में […]

विज्ञापन
चंदवारा. बीती रात के 12 बजे सीवान से रांची जा रही बस नंबर जेएच06जी-0096 ने बरही की ओर से आ रही कार (जेएच-12बी-7990 को टक्कर मार दी. घटना मदनगुंडी के पास हुई है. इसमें कार चालक चांद घायल हो गया. घायल का इलाज चल रहा है.
मरकच्चो. प्रखंड के मध्य पंचायत स्थित देवगढ़ मुहल्ला में रविवार व सोमवार दोनों दिन बारिश होने के कारण मसोमात प्रेमा देवी पति स्व किशोरी सिंह का खपरैल मकान मंगलवार की दोपहर गिर गया. मकान के गिरने से हजारों का नुकसान हो गया. मकान के गिरने से बगल में मुकेश सिंह का बना पक्का का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
डोमचांच. थाना क्षेत्र के लठियोबर के समीप बाइक व टेंपो के बीच सीधी टक्कर में दो युवक घायल हो गये. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola