अभ्रक नगरी में बह रही है भक्ति की बयार

Updated at : 10 Oct 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
अभ्रक नगरी में बह रही है भक्ति की बयार

झुमरीतिलैया : जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. इसको लेकर पूरा अभ्रकाचंल का माहौल भक्तिमय हो गया है. चारों तरफ भक्ति की बयार बह रही है. जिले के झुमरीतिलैया, कोडरमा, जयनगर, चंदवारा, मरकच्चो, सतगांवा, डोमचांच, तिलैया टाउन आदि क्षेत्रों में […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है. इसको लेकर पूरा अभ्रकाचंल का माहौल भक्तिमय हो गया है. चारों तरफ भक्ति की बयार बह रही है. जिले के झुमरीतिलैया, कोडरमा, जयनगर, चंदवारा, मरकच्चो, सतगांवा, डोमचांच, तिलैया टाउन आदि क्षेत्रों में कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. रविवार से पूजा पंडाल में भीड़ उमड़ने लगी है. मेले में भी भीड़ लगने लगी है.
हालांकि रूक-रूक कर हो रही बारिश मेले के आनंद को बाधित कर रही है. इसके बावजूद श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे है. तिलैया, कोडरमा समेत अन्य जगहों पर भव्य पंडाल के साथ साथ आकर्षक लाइटिंग की गयी है. महाराणा प्रताप चौक पर जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बना है. बीती संध्या महाराणा प्रताप चौक व विशुनपुर रोड में पूजा पंडाल का उदघाटन शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने की. विभिन्न पूजा समिति के सदस्य व वोलेंटियर पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं.
डोमचांच. कालीमंडा में दुर्गापूजा समिति द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया. भजन संध्या कार्यक्रम विशाल एंड ग्रुप झुमरीतिलैया के कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गयी एवं भक्तिमय नृत्य व संगीत द्वारा हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ओड़िशा के प्रसिद्ध मंदिर के प्रारूप का बना पंडाल व भजन संध्या कार्यक्रम का उदघाटन संयुक्त रूप से समाजसेवी उपेंद्र नारायण सिंह व पंचायत समिति सदस्य (डोमचांच उत्तरी) लीलावती मेहता ने किया.
भजन संध्या कार्यक्रम में बारिश के बावजूद भी दर्शकगण नृत्य व संगीत का आनंद उठाते रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह (रिंकू सिंह), अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय, पूर्वी पंचायत की मुखिया मंजू देवी, उप मुखिया संजय सिंह धारावी, रामदेव सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, हीरेंद्र सिंह, अनूप कुमार पांडेय, पिंटू सिंह, संजीव सिंह, अभिषेक सिंह, विनय पांडेय, मनोज पांडेय, रंजीत सिंह, शिंजन बक्शी, मुरली राम, मलय पांडेय, दीपक चंद्रवंशी मौजूद थे.
इधर, डोमचांच प्रखंड के कुंडीधनवार दुर्गापूजा समिति पहुंचे श्रीश्री 108 श्री महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज का ग्रामीणों ने स्वागत किया. महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज जी द्वारा क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद दिया. मौके पर मुखिया मनोज यादव, दिलीप सिंह, रामदेव यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश तुरी, राम किशुन यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola