कागज पर नहीं, धरातल पर हो ग्रामसभा
Updated at : 08 Oct 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सतगावां : प्रखंड में ग्रामसभा के माध्यम से 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तीन सालों के लिए तैयार की जानेवाली योजना को लेकर शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन में सभी जनप्रतिनिधियों, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, स्वयंसेवी संस्था का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. मौके पर नवनियुक्त स्वयंसेवक, […]
विज्ञापन
सतगावां में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सतगावां : प्रखंड में ग्रामसभा के माध्यम से 18 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तीन सालों के लिए तैयार की जानेवाली योजना को लेकर शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन में सभी जनप्रतिनिधियों, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, स्वयंसेवी संस्था का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. मौके पर नवनियुक्त स्वयंसेवक, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामसभा को सशक्त बनाने व ग्रामीणों की सहभागिता से योजनाओं का चयन करना सरकार की प्राथमिकता है.
उन्होंने ग्रामसभा में ग्रामीणों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि जरूरत की योजना का चयन किया जा सके. कहा कि जरूरत के अनुसार सिंचाई, सड़क, पेयजल, शौचालय तथा रोजगार के अलावा अन्य संसाधन का कार्य गांव में कराया जा सके. इसके लिए सभी मुखिया, पंचायत सचिव को ग्रामसभा का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को ग्राम सभा में उपस्थित करवाना है.
बीडीओ ने कहा कि कोई भी गांव, टोला सरकारी योजनाओं से वंचित न रह सकें. ग्राम सभा कागज पर नहीं धरातल पर हो, ताकि गांव का विकास हो सके. जनप्रतिनिधि ग्रामसभा में उपस्थित रहें किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी. मौके पर बीपीओ रविशंकर, प्रमुख करीना देवी, उप प्रमुख ललिता देवी, धनंजय यादव, मुखिया सरीता सरोज, सुनील सिंह, कांति देवी, मथुरा प्र. यादव, सुशीला देवी, प्रमेश्वर शर्मा, बालेश्वर प्रसाद यादव, मिथिलेश कुमार, प्रदीप मेहता, धर्मेंद्र कुमार, देव नारायण गोप, अमित कुमार, नरेश यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




