तानाशाह हो गयी है सरकार

Updated at : 07 Oct 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
तानाशाह हो गयी है सरकार

चंदवारा : झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक तिलैया डैम स्थित सर्किट हाउस के बगीचा में प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्णवाल के अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय मौजूद थे. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ने मूलवासियों व आदिवासियों […]

विज्ञापन
चंदवारा : झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक तिलैया डैम स्थित सर्किट हाउस के बगीचा में प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्णवाल के अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय मौजूद थे. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ने मूलवासियों व आदिवासियों पर जो स्थानीय नीति सौंपी है, उसके खिलाफ दुर्गापूजा के बाद चलो गांव कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार तानाशाह हो गयी है. प्रदेश में आंदोलन करनेवाले निहत्थे किसानों पर गोलियां व पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसायी जा रही है.
सरकार के इस कदम से लोगों को अंगरेजी हुकूमत की याद ताजा हो गयी है. उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर झामुमो के पांच हजार सदस्य बनाये जायेंगे. संजय पांडेय ने कहा कि लाठी गोली चलाने वाली इस सरकार ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है. किसान मोरचा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय व उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि प्रखंड व अंचल में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसके खिलाफ दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन किया जायेगा. बैठक को प्रेम सागर गिरि, रामानंद भारती, प्रयाग पंडित आदि ने संबोधित किया. मौके पर भोला राम, प्रयाग यादव, सचिन कुमार, सहदेव प्रसाद, पिंटू कुमार कुशवाहा, राजदेव यादव, जानकी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola