बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
Updated at : 05 Oct 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार. बिरसा सांस्कृतिक भवन में अवर निर्वाचन पदाधिकारी आर खलखो की अध्यक्षता में बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविकाओं) को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में उन्हें 14 अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलनेवाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. बिरसा सांस्कृतिक भवन में अवर निर्वाचन पदाधिकारी आर खलखो की अध्यक्षता में बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविकाओं) को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में उन्हें 14 अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलनेवाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के अलावा नाम में सुधार करने, नाम हटाने आदि से संबंधित दावा आपत्ति के मामले का निष्पादन किया जायेगा.
किस फॉर्म में किस तरह में मामलों का निष्पादन किया जाना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर मिन्हाजुल इस्लाम, घनश्याम मेहता, प्रफुल्ल सिंह आदि के अलावा विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




