मजदूरों का शोषण कर रही है सरकार

Updated at : 05 Oct 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का शोषण कर रही है सरकार

डोमचांच : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक प्रखंड के कदवारा स्कूल में राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड राज्य महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि झारखंड से हजारों मजदूर आज भी पलायन कर रहे है. झारखंड की बेटियां बड़े शहरों में दाई का काम करने को […]

विज्ञापन

डोमचांच : झारखंड राज्य असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक प्रखंड के कदवारा स्कूल में राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड राज्य महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि झारखंड से हजारों मजदूर आज भी पलायन कर रहे है. झारखंड की बेटियां बड़े शहरों में दाई का काम करने को मजबूर है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

भाकपा कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले में मनरेगा समेत अन्य मजदूरों का शोषण हो रहा है. उन्होंने कहा कि क्रशर मजदूर, ढिबरा मजदूर, बीड़ी पत्ता मजदूर, भवन निर्माण मजदूर तथा खेतिहर मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर गरीबों का शोषण कर रही है. बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया.

इसमें अध्यक्ष राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष आरती देवी व उपाध्यक्ष सहदेव सिंह बनाये गये. वहीं सदस्यों में सुनीता देवी, पूनम देवी, सविता देवी, प्रमिला देवी, शीला देवी, आरती देवी, ममता देवी, अनिता देवी, सीता देवी के नाम शामिल हैं. मौके पर टूकलाल सिंह, अरुण कुमार, माथुर रजक, कार्तिक सिंह, चिंता देवी, सरस्वती देवी, मुनिया देवी, रीना देवी, संजू देवी, शारदा देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, चंद्रकला देवी, देवंती देवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola