बुजुर्ग से 16 हजार रुपये की ठगी कर ली

Updated at : 04 Oct 2016 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग से 16 हजार रुपये की ठगी कर ली

झुमरीतिलैया : करमा निवासी बालदेव डोम से सोमवार को यूनियन बैंक करमा के समीप एक युवक द्वारा 16 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बालदेव डोम दोपहर 12:30 बजे करमा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पैसे निकालने गये थे. उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले. रुपये […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : करमा निवासी बालदेव डोम से सोमवार को यूनियन बैंक करमा के समीप एक युवक द्वारा 16 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बालदेव डोम दोपहर 12:30 बजे करमा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पैसे निकालने गये थे.
उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले. रुपये निकालने के बाद वे बैंक से बाहर आये, इस बीच एक व्यक्ति ने उनसे खुदरा मांगा. इसके बाद चकमा देकर उनका 16 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया. घटना को लेकर बालेश्वर डोम ने तिलैया थाना को सूचना दी. बैंककर्मियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में ठगने वाले युवक का चेहरा आ चुका है. शाम को घटना को लेकर तिलैया थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola