सरकार अपनी जम्मिेवारियों के प्रति गंभीर : अमित

सरकार अपनी जिम्मेवारियों के प्रति गंभीर : अमित 8कोडपी14. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव.जयनगर. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. देश व राज्य के विकास के लिए सरकार का काम काज बेहतर है. ऐसे में पिपचों में आयोजित झामुमो के कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी द्वारा सरकार के कार्यशैली पर […]
सरकार अपनी जिम्मेवारियों के प्रति गंभीर : अमित 8कोडपी14. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव.जयनगर. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है. देश व राज्य के विकास के लिए सरकार का काम काज बेहतर है. ऐसे में पिपचों में आयोजित झामुमो के कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी द्वारा सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाना उनकी हताशा का परिचायक है. उक्त बातें बरकट्टा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कटिया परसाबाद में गुरुवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है. जबकि पूर्ण बहुमत की रघुवर सरकार को राज्य की विकास के साथ साथ जनता की दुख दर्द की चिंता है. जो काम हो रहे हैं वह जमीन पर दिखायी दे रहा है. सरकार अपनी जिम्मेवारियों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और राज्य हित में नीति निर्धारण कर रही है. भाजपा को सबका साथ मिला है और सबका विकास होना तय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छता अभियान से पूरे देश की स्वच्छता बढ़ी है, तो मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में भ्रष्टाचारी जेल जा रहे है. इस दौरान श्री यादव ने कटिया परसाबाद के ग्रामीणों की समस्या सुनी. इसके बाद बदुलिया गांव जाकर वज्रपात से अयूब अंसारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




