शिविर में मिली जानकारी को अमल में लायें

शिविर में मिली जानकारी को अमल में लायें पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण संपन्न 8कोडपी16. मंच पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार व अन्य.कोडरमा बाजार. स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में इपीओएस प्रणाली से अनाज वितरण को लेकर पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ. पीडीएस डीलरों को संबोधित करते हुए एसडीओ […]
शिविर में मिली जानकारी को अमल में लायें पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण संपन्न 8कोडपी16. मंच पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार व अन्य.कोडरमा बाजार. स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में इपीओएस प्रणाली से अनाज वितरण को लेकर पीडीएस दुकानदारों का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ. पीडीएस डीलरों को संबोधित करते हुए एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि राज्य सरकार की नयी व्यवस्था के तहत अब लाभुकों के बीच विभिन्न योजना अंतर्गत वितरण की जानेवाली खाद्यान्नों को इपीओएस प्रणाली से दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में दी गयी जानकारी को अमल में लायें, ताकि इस नयी व्यवस्था से लाभुकों को लाभ हो सकें. प्रभारी एमओ अभिषेक आनंद ने कहा कि अनाज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, गरीबों को उसका अधिकार देने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. मौके पर प्रभारी डीएसओ रवींद्र सिंह, डीआइओ सुभाष यादव, नवनीत सिन्हा, डीलर विनोद कुमार उर्फ मुन्ना, गोपाल कुमार गुतुल के अलावा कई डीलर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




