जेइ विवेका चौधरी पर गबन का मामला दर्ज
Updated at : 08 Sep 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता विवेकानंद चौधरी पर लाखों रुपये की सरकारी राशि गबन करने का एक और मामला दर्ज हुआ है. जिला अभियंता सलील किशोर दुबे ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें विवेकानंद चौधरी पर शिक्षा मद की तीन योजनाओं की राशि लेकर पूरा कार्य नहीं करने […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता विवेकानंद चौधरी पर लाखों रुपये की सरकारी राशि गबन करने का एक और मामला दर्ज हुआ है. जिला अभियंता सलील किशोर दुबे ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें विवेकानंद चौधरी पर शिक्षा मद की तीन योजनाओं की राशि लेकर पूरा कार्य नहीं करने व लाखों रुपये विभाग के पास जमा नहीं करने का आरोप है.
जिला अभियंता ने लिखा है कि विवेकानंद वर्ष 2008-09 व 2009-10 में जिला परिषद में कनीय अभियंता थे. विवेका चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल कोडरमा में थे और जिला परिषद में उनकी प्रतिनियुक्ति थी. उनका मूल विभाग पथ निर्माण विभाग है. जिला परिषद के जेई रहने के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा मद की तीन योजनाओं में लिए कुल दो करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपये अग्रिम दिया गया था.
पर 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार के कार्य का मापी पुस्तिका समर्पित किया गया. डीडीसी की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने पाया कि उक्त योजनाओं में विवेकानंद चौधरी से 44 लाख 87 हजार 369 रुपये वसूलना है.
इसके बाद विभिन्न तिथियों को विवेकानंद चौधरी को पत्र लिखकर उक्त राशि जमा करने को कहा गया. उन्होंने मात्र पांच लाख, 17 हजार 400 रुपये विभाग में जमा किया. अभी भी 39 लाख, 69 हजार 969 रुपये विवेकानंद चौधरी से वसूलना है. जिला अभियंता ने इसमें विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी है. जिला अभियंता ने विवेकानंद चौधरी का स्थायी पता आट, एकंगरसराय, जिला नालंदा व स्थानीय पता नवादा बस्ती झुमरीतिलैया बताया है.
इन योजनाओं की राशि का गबन करने का आरोप
उत्क्रमित उवि मरचोई के निर्माण की प्राक्कलित राशि 68 लाख, 10 हजार थी. इसमें 40 लाख, 21 हजार का आवंटन मिला था. इसमें से 38 लाख, 16 हजार, 500 रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था. लेकिन कार्य 34 लाख, 16 हजार 381 रुपये का किया गया. इस योजना मद से चार लाख, 119 रुपये वसूलना बाकी है.
उत्क्रमित उवि नयीटांड़ जयनगर के निर्माण की प्राक्कलित राशि 68 लाख, 10 हजार थी. इसमें आवंटन 41 लाख, 14 हजार, 100 रुपये का था. इसमें से 40 लाख, 24 हजार अग्रिम भुगतान किया गया था, पर कार्य हुआ 38 लाख, 1525 रुपये का. इसमें दो लाख, 22 हजार, 475 रुपये वसूलना है.
नव उत्क्रमित उवि बासोडीह सतगावां के निर्माण को लेकर प्राक्कलित राशि एक करोड़, 92 लाख, 82 हजार, 500 रुपये थी. इसमें एक करोड़, 37 लाख रुपये का आवंटन था, अग्रिम राशि एक करोड़, 34 लाख, 7500 रुपये दिया गया था, लेकिन कार्य 95 लाख, 42 हजार, 725 रुपये का ही किया गया. इसमें 38 लाख, 64 हजार 775 रुपये वसूलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




