रेल ट्रैक पर चढ़ा पानी, परिचालन बाधित
Updated at : 07 Sep 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा-गया रेलखंड पर अधिक बारिश के कारण रेल परिचालन घंटो बाधित रहा. इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. पांच सितंबर की रात लगभग नौ बजे भारी बारिश से डाउन लाइन की ट्रैक गया के समीप पानी में डूब गया. इससे डाउन लाइन पर चलने वाली रात की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. 2308 […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : कोडरमा-गया रेलखंड पर अधिक बारिश के कारण रेल परिचालन घंटो बाधित रहा. इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. पांच सितंबर की रात लगभग नौ बजे भारी बारिश से डाउन लाइन की ट्रैक गया के समीप पानी में डूब गया. इससे डाउन लाइन पर चलने वाली रात की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.
2308 डाउन अपने निर्धारित समय से लगभग 14 घंटे विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:10 बजे कोडरमा पहुंची. इस तरह 2312 डाउन 13 घंटे विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:29 बजे, 2314 डाउन चार घंटे विलंब से चल कर 8:18 बजे सुबह, 12302 डाउन चार घंटे विलंब से सुबह नौ बजे, 2812 डाउन चार घंटे विलंब से 9:27 बजे, 2322 डाउन भी लगभगसवा चार घंटे विलंब से अपराह्न 12:30 बजे कोडरमा पहुंची.
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से चल कर गया पहुंची. गया स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रहने के बाद उसे रांची के लिए रवाना किया गया. इसके अलावा गया के पहले कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. ट्रेनों को ट्रैक से पानी कम होने के बाद धीरे-धीरे रवाना किया गया. सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस को निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




