क्रांति क्लब गैड़ा ने रोमी पदमा को 3-0 से हराया

Updated at : 06 Sep 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
क्रांति क्लब गैड़ा ने रोमी पदमा को 3-0 से हराया

चंदवारा : प्रखंड के बड़की धमराय खेल मैदान में नटराज स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित नाॅकआउट फुटबाॅल टूर्नामेंट का उदघाटन जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया शीला देवी, पंसस महेश प्रसाद व जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष भैरव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच क्रांति क्लब गैड़ा बनाम रोमी पदमा के बीच खेला गया. निर्धारित 30-30 […]

विज्ञापन
चंदवारा : प्रखंड के बड़की धमराय खेल मैदान में नटराज स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित नाॅकआउट फुटबाॅल टूर्नामेंट का उदघाटन जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया शीला देवी, पंसस महेश प्रसाद व जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष भैरव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच क्रांति क्लब गैड़ा बनाम रोमी पदमा के बीच खेला गया. निर्धारित 30-30 मिनट के रोमांचक मैच में क्रांति क्लब गैड़ा ने रोमी को 3-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया
मौके पर महादेव राम ने कहा कि फुटबॉल खेल हमें एकजुट होकर संघर्ष करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने की सीख देता है. मौके पर पिपराडीह पंचायत के मुखिया धीरज कुमार, बड़की धमराय मुखिया प्रतिनिधि किशोर यादव, कैलाश राम, ज्ञानी यादव, राजेश यादव, क्लब के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, सचिव मुकेश प्रसाद, कप्तान प्रवीण कुमार, त्रिलोकी महतो, छोटेलाल यादव, भोला राम, सुरेंद्र राम सहित कई लोग मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका राजू राम, संतोष कुमार व संतोष यादव ने निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola