पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: अन्नपूर्णा

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: अन्नपूर्णा 4कोडपी5. उदघाटन करती पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी.4कोडपी6. मंच पर उपस्थित अतिथि गण.जयनगर. प्रखंड के ग्राम तमाय स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन मैच गुमो व हिरोडीह टीम के बीच खेला गया. जो बराबरी पर समाप्त हुआ. इससे पूर्व प्रतियोगिता का […]
पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: अन्नपूर्णा 4कोडपी5. उदघाटन करती पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी.4कोडपी6. मंच पर उपस्थित अतिथि गण.जयनगर. प्रखंड के ग्राम तमाय स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन मैच गुमो व हिरोडीह टीम के बीच खेला गया. जो बराबरी पर समाप्त हुआ. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने किया. उदघाटन के बाद मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अमित कुमार यादव समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ जरूरत है उन्हें संवारने की. उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं को विकास होता है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना सकते है. जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए. मौके पर उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, मुखिया लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, भीम कुमार यादव, भाजपा नेता सुरेश यादव, पोखराज राणा, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, समीद अंसारी, किशोर यादव, महावीर यादव, सुनील यादव, मितलाल साव, देवनारायण साव, गजाधर राणा, रियाज अंसारी, शहबाज अंसारी, मनोज राणा, मंजूर अंसारी, गुलाम सरवर, सिकंदर यादव, बिहारी यादव, विक्की राणा, बलराम राणा, पंसस कपिल राणा, मोइन अंसारी समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




