राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थिति दर्ज करायें
Updated at : 02 Sep 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक स्थानीय सागर होटल में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू वर्मा व संचालन रामानुज कुशवाहा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा मौजूद थे. मौके पर श्री वर्मा ने समाज की एकता व गरीबों के […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक स्थानीय सागर होटल में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू वर्मा व संचालन रामानुज कुशवाहा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा मौजूद थे.
मौके पर श्री वर्मा ने समाज की एकता व गरीबों के उत्थान पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए आगे आये. कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में 11 सितंबर को होना है. इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करायें. मौके पर मनोज कुशवाहा, सुरैन कुशवाहा, उदय कुशवाहा, रामेश्वर वर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, बैजनाथ मेहता, किशोरी सिंह कुशवाहा, राम किशुन कुशवाहा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




