पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

Updated at : 20 Aug 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
पांच दिन से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है. इससे आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के वार्ड नंबर 16, 17, 18, 24, 25, 26, 27 व 28 समेत कई वार्डों मे पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. इससे शहरवासी परेशान हैं. शहरी […]

विज्ञापन
कोडरमा : झुमरीतिलैया शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है. इससे आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के वार्ड नंबर 16, 17, 18, 24, 25, 26, 27 व 28 समेत कई वार्डों मे पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है.
इससे शहरवासी परेशान हैं. शहरी क्षेत्र के अधिकरत लोग पेयजलापूर्ति के लिए पीएचइडी विभाग पर ही पूर्ण रूप से निर्भर हैं. कई दिनों तक पानी नहीं आने से शहर वासियों में त्राहिमाम मचा हुआ है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की मानें, तो इन दिनों विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण इस तरह की समस्या आयी है. विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बिजली लगातार नहीं रह रही है, जबकि टंकी में पानी चढ़ाने के लिए लगातार बिजली वह भी पर्याप्त वोल्टेज में होनी चाहिए. इधर, विद्युत विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों में हो रही बारिश व चल रही हवाओं के कारण बीच-बीच में तार गिर जाने व अन्य तकनीकी खराबी के कारण कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति नहीं हुई थी. अब सब कुछ सामान्य हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola