कोडरमा के खिलाड़ियों ने झटके 14 पदक

Updated at : 18 Aug 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा के खिलाड़ियों ने झटके 14 पदक

कोडरमा : 6वीं इंटर स्कूल अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता मे शोतोकाॅन कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट्स फेडरेशन इंडिया के जिले के 14 कराटेकारो ने पटना के वीणा विद्या निकेतन राजीव नगर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते. पदक विजेताओ को टीवी स्टार, स्टार प्लस सिया के राम […]

विज्ञापन
कोडरमा : 6वीं इंटर स्कूल अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता मे शोतोकाॅन कराटे स्टाइल ऑफ क्लासिकल मार्शल आर्ट्स फेडरेशन इंडिया के जिले के 14 कराटेकारो ने पटना के वीणा विद्या निकेतन राजीव नगर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते.
पदक विजेताओ को टीवी स्टार, स्टार प्लस सिया के राम सीरयल मे श्रृतिकीर्ति की भूमिका निभा रही तन्वी कुमारी ने पदक देकर सम्मानित किया. साथ ही जिले के आकाश सेठ को बेस्ट रेफरी के आवार्ड से सम्मानित किया गया. पदक विजेताओं में अपने-अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक राजा कुमार साव, विकास कुमार, चंदन कुमार साव, रोहित शर्मा, निखिल कुमार लोहानी ने प्राप्त किया. रजत पदक नीरज कुमार साव, कृष्णा गुप्ता, हिमांशु जोशी, विष्णु कर्मकार, शिखर भदानी, हर्ष शर्मा और राहुल शर्मा और कांस्य पदक शुभम गुप्ता व सूरज कुमार साव ने हासिल किया.
यह जानकारी कराटे संघ के संयुक्त सचिव आकाश सेठ ने दी. खिलाडियों की सफलता पर जिला कराटे संघ के सिहान धनंजय श्रीवास्तव, अनिल राम, राजेश गुप्ता, संदीप कुमार, तिलक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय, कुश्ती संघ के अनिल सिंह, सीएच स्कूल के प्राचार्य कार्तिक तिवारी, सीडी स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद, जैन विद्यायल के प्राचार्य ध्रुवदेव झा, इंडियन पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र सिंह, शारदाम्बा विद्या मंदिर के निदेशक अशोक चौरसिया, माहुरी समाज के मुन्ना भदानी, दीपाली भदानी, रितेश लोहानी अभिषेक रंजन ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola