138.58 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास
Updated at : 23 Jul 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : द्वितीय गरीब कल्याण मेला में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कुल 138. 58 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का आॅनलाइन उदघाटन व शिलान्यास के साथ परिसंपत्तियों का वितरण किया. सीएम ने 7681.999 लाख की कुल 23 योजनाओं का उदघाटन व 4970.574 लाख की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा गंभीर बीमारी […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : द्वितीय गरीब कल्याण मेला में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कुल 138. 58 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का आॅनलाइन उदघाटन व शिलान्यास के साथ परिसंपत्तियों का वितरण किया.
सीएम ने 7681.999 लाख की कुल 23 योजनाओं का उदघाटन व 4970.574 लाख की आठ योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा गंभीर बीमारी चिकित्सा योजना के तहत दो लाभुकों को 4.380 लाख का चेक दिया. सीएम ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत निबंधित महिला व पुरुष श्रमिकों को चेक दिया.
कार्यक्रम में मातृत्व प्रसुविधा योजना अंतर्गत निबंधित महिला श्रमिकों को भी चेक दिया गया. सहकारिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 50 किसानों को 0.10107 लाख की रसीद का वितरण हुआ. मत्स्य विभाग द्वारा क्रियान्वित रिपेयरिंग तालाब योजना, मछुआ आवास योजना व जलाशय मत्स्य का विकास योजना के तहत केज निर्माण के लाभुकों को 111.970 लाख का चेक वितरण हुआ. कार्यक्रम में केसीसी, मुद्रा योजना, जन-धन योजनाओं में ओवर ड्राफ्ट, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, डब्लूएसएचजी आटोफीन आदि से 1088.298 लाख की परिसंपत्तियों का भी वितरण हुआ.
पोषण सखी को नियुक्ति पत्र व विधवाओं को मिला पेंशन योजना का लाभ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गुलनाज प्रवीण, सोनी व अन्य पोषण सखियों को नियुक्ति पत्र दिया.जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 70 पोषण सखियों को नियुक्ति पत्र व सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विधवा सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन कार्ड का वितरण भी महिलाओं के बीच किया. कुल 30 लाभुकों को कार्यक्रम के माध्यम से इस योजना का लाभ दिया गया. पांच लोगों को द्वितीय हरित क्रांति योजना के तहत पंप सेट, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रत्यक्षण के लिए पांच लोगों के बीच बीज, फलबाग स्थापना के लिए पांच लोगों के बीच पौधरोपण सामग्री वितरित की गयी. 10 युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया.
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास व उदघाटन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर से कुल 31 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उदघाटन किया. सीएम ने पीडब्ल्यूडी रोड से सिमराटांड़ तक पथ निर्माण, दरदाही चौक से तेलोडीह कालीकरण पथ, सिमरिया चौक से बेहरवाटांड़ होते हुए महुआटांड़ तक कालीकरण, हटिया चट्टान से असगर चौक,
झारखंड धाम संपर्क पथ का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, पुनर्निर्माण कार्य, खोरी महुआ धनवार सरिया पथ के सातवें किलोमीटर में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, जयनगर व डोमचांच प्रखंड में 1000 एमटी का गोदाम निर्माण, असनातरी झावातरी के बीच चरका पत्थर में पुल निर्माण, डोमचांच मसमोहना में नवलशाही के बीच केशो नदी पर पुल निर्माण, बागीटांड़ कल्याण छात्रावास मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र, प्रखंड सतगावां में कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन का निर्माण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोमचांच, सात पंचायत भवन, तीन विवाह मंडप का उदघाटन किया. वहीं बासडीह से सोनेडीह पथ का कालीकरण, पीडब्लयूडी रोड से बैजला तक पथ निर्माण, चंदवारा थाम सेलहारा पांडेबारा सिंहरवा पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, मरकच्चो प्रखंड में विराजपुर नाला पर श्रृंखला बद्ध चेकडैम, सिमरकुंडी नाला, चोपनाडीह में बभंडी नाला, सिमरिया में जोभिया नाला व पपहरा में हदहदवा नाला पर एकल चेक डैम निर्माण का शिलान्यास किया.
विभिन्न विभागों के लगे थे स्टॉल, सीएम ने किया निरीक्षण
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये थे.इसमें जिला जनसंपर्क विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, आरसेटी, झारखंड शिक्षा परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय परामर्श केंद्र, बीओआइ, श्रम विभाग, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, समाज कल्याण, गुरुकुल, आत्मा, मत्स्य, वन विभाग, एसबीआइ, गव्य आदि के स्टॉल लगाये गये थे. सीएम ने इन सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




