सूखे टांड़ में मेहुउद्दीन ने लायी हरियाली
Updated at : 19 Jun 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

राजेश सिंह को डरमा जिले के जयनगर प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत मंझगांवा निवासी किसान मेहुउद्दीन अंसारी एक समय पैसा कमाने के लिए कोई और काम करने की सोच रहे थे. बाद में अपनी ही जमीन पर मेहनत शुरू की. ऐसी खेती की कि दूसरों के लिए मिसाल बन गये. यही नहीं, खेती करके आज […]
विज्ञापन
राजेश सिंह
को डरमा जिले के जयनगर प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत मंझगांवा निवासी किसान मेहुउद्दीन अंसारी एक समय पैसा कमाने के लिए कोई और काम करने की सोच रहे थे. बाद में अपनी ही जमीन पर मेहनत शुरू की. ऐसी खेती की कि दूसरों के लिए मिसाल बन गये. यही नहीं, खेती करके आज अपनी तमाम समस्याएं भूल गये हैं. आर्थिक रूप से समृद्ध हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने सूखे टांड़ में हरियाली लाने का काम किया है. अपनी 21 कट्टा जमीन पर मात्र 5,000 रुपये की पूंजी के साथ उन्होंने खेती शुरू की थी. सबसे पहले जमीन पर भिंडी, कद्दू, टमाटर, गोभी, करैला, नेनुआ आदि की खेती शुरू की. मेहनत रंग लायी और आज उनके पूरे भू-खंड पर हरे पौधे व हरी सब्जियां लहलहा रही हैं. यह सफलता मेहुउद्दीन ने अपने पूरे परिवार के अथक परिश्रम से हासिल की है. सब्जियों की सफल खेती से इनका परिवार खुशहाल है. सब्जियां बेच कर हर महीने 25 हजार रुपये कमा लेते हैं.
मेहुउद्दीन बताते हैं कि वे एक दिन छोड़ कर सब्जियां बेचने घर से निकलते हैं. गांव के अलावा डीवीसी के आवासीय परिसर में ताजी व हरी सब्जियां आसानी से बिक जाती हैं. प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे खेत की सब्जियों की देखभाल व पटवन करते हैं. सब्जियों को मवेशियों से बचाने के लिए परिवार के सदस्य बारी-बारी से खेत की रखवाली करते हैं.
भीषण गर्मी में भी हरियाली कैसे बरकरार रहती है, पूछने पर वह बताते हैं कि 21 कट्ठा के भू-खंड में लगे जेठुआ सब्जी का पटवन पास में बने 12 फीट के कूप से करते हैं. इसमें अभी भी पानी है. इसी खेत के बगल में बांझेडीह प्लांट के ऐश पांड की धूल हमेशा उड़ती रहती है, मगर इस धूल पर परिश्रम भारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




