धरना को लेकर जनसंपर्क अभियान
Updated at : 14 Jun 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : मंडल भाजपा कार्य समिति द्वारा हिरोडीह स्टेशन व कंद्रपडीह के पास रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर 15 जून को हिरोडीह स्टेशन पर होनेवाले धरना को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने गोहाल, यदुडीह, पिसपिहरो, मकतपुर, परसाबाद आदि गांवों […]
विज्ञापन
जयनगर : मंडल भाजपा कार्य समिति द्वारा हिरोडीह स्टेशन व कंद्रपडीह के पास रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर 15 जून को हिरोडीह स्टेशन पर होनेवाले धरना को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान चलाया.
इस दौरान उन्होंने गोहाल, यदुडीह, पिसपिहरो, मकतपुर, परसाबाद आदि गांवों में अभियान चलाकर लोगों से धरना में भाग लेने की अपील की. मौके पर श्री यादव के साथ परसाबाद मंडल अध्यक्ष विवेक साव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, रामजी यादव, महेश रजक, मनोज दास, विजय राणा, रामलखन यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




