पौधरोपण, चित्रकला व स्लो साइकिल प्रतियोगिता आज

Updated at : 08 Jun 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पौधरोपण, चित्रकला व  स्लो साइकिल प्रतियोगिता आज

कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सीडी बालिका उच्च विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. महासागर दिवस और जल व पर्यावरण संरक्षण पखवारा को लेकर पौधारोपण के साथ-साथ स्लो साइकिल प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सीडी बालिका विद्यालय की छात्रा […]

विज्ञापन
कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सीडी बालिका उच्च विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. महासागर दिवस और जल व पर्यावरण संरक्षण पखवारा को लेकर पौधारोपण के साथ-साथ स्लो साइकिल प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सीडी बालिका विद्यालय की छात्रा रानी वर्मा व जैक की जिला टॉपर को मंच द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
मंच की ओर से परियोजना निदेशक साकेत बजाज, मुकेश सुरेका, प्रेरणा शाखा की परियोजना निदेशक नेहा हिसारिया व सीमा सहल बनायी गयी हैं. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रचार्य बीरेंद्र सिंह व ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी मंच के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, सचिव मुरली मोदी, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola