वेदू दूसरी बार बने झाविमो जिलाध्यक्ष

Updated at : 01 Jun 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
वेदू दूसरी बार बने झाविमो जिलाध्यक्ष

झुमरीतिलैया : स्थानीय साहू धर्मशाला में संगठन चुनाव को लेकर झाविमो की बैठक जिलाध्यक्ष वेदू साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन महासचिव राजेंद्र सिंह ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार वेदू साव झाविमो के जिलाध्यक्ष चुने गये. जिला प्रभारी अशोक वर्मा व अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. बैठक में 11-12 […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : स्थानीय साहू धर्मशाला में संगठन चुनाव को लेकर झाविमो की बैठक जिलाध्यक्ष वेदू साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन महासचिव राजेंद्र सिंह ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार वेदू साव झाविमो के जिलाध्यक्ष चुने गये. जिला प्रभारी अशोक वर्मा व अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया.
बैठक में 11-12 जून को होनेवाली आर्थिक नाकेबंदी पर चर्चा की गयी. मौके पर केंद्रीय सदस्य देंवेंद्र मेहता, सुनील यादव, भीम साहू, महावीर यादव, अल्पसंख्यक मोरचा जिलाध्यक्ष सरवर खान, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष लखन प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष अरशद खान, युवा मोरचा जिलाध्यक्ष सतीश मिर्घा, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, डोमचांच अध्यक्ष अंगलाल राम, मरकच्चो अध्यक्ष भुवनेश्वर राणा, सतगावां अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, सरफराज खान, सुखदेव यादव, रामप्रसाद साहू, सुरेश यादव, डाॅक्टर नेजाम, त्रिवेणी विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, धीरज सिंह, भीष्म गुप्ता, युगल शर्मा, मो मुजाहीद, विवेक कुमार, मनोज साव, जावेद मस्तान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola