रेलवे फाटक पर दिया धरना

Published at :10 Jan 2014 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर दिया धरना

भाजपाइयों ने दीवार निर्माण कार्य रोका झुमरीतिलैया : नगर भाजपा ने गुरुवार को कोडरमा रेलवे फाटक के समीप धरना दिया. इस दौरान फाटक को बंद कर दीवार निर्माण कार्य को रोक दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि रेलवे फाटक पर दीवार देने से पैदल आवागमन पूर्णत: बंद हो जायेगा. आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, […]

विज्ञापन

भाजपाइयों ने दीवार निर्माण कार्य रोका

झुमरीतिलैया : नगर भाजपा ने गुरुवार को कोडरमा रेलवे फाटक के समीप धरना दिया. इस दौरान फाटक को बंद कर दीवार निर्माण कार्य को रोक दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि रेलवे फाटक पर दीवार देने से पैदल आवागमन पूर्णत: बंद हो जायेगा.

आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, वृद्धों व नि:शक्तों को परेशानी होगी. कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज पर सीढ़ी निर्माण के बाद ही इस रास्ता को बंद करने की मांग की. ऐसे नहीं करने पर रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी.

इस दौरान धनबाद से आये उप मुख्य अभियंता एनएन प्रसाद द्वारा दीवार के बीच से तीन से चार फीट का रास्ता देने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी ने की व संचालन नितेश चंद्रवंशी ने किया.

इस दौरान निर्माण कार्य बंद करो, दीवार देना बंद करो, आम राहगीरों को रास्ता दो आदि नारे लगाये जा रहे थे. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, अनुसूचित मोरचा के जिला अध्यक्ष बासुदेव धोबी, शिवेंद्र नारायण, अजय झा, नीरज वर्णवाल, विशाल भदानी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola