कलाकारों ने दिखाये करतब

Published at :05 Jan 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
कलाकारों ने दिखाये करतब

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन, गतका पार्टी के झुमरीतिलैया : गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा से नगर कीर्तन निकाली गयी. इसमें सिख समुदाय के अलावा विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए. नगर कीर्तन में शामिल लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. वापस […]

विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन, गतका पार्टी के

झुमरीतिलैया : गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा से नगर कीर्तन निकाली गयी. इसमें सिख समुदाय के अलावा विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए. नगर कीर्तन में शामिल लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. वापस गुरुद्वारा पहुंच कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इस दौरान यमुनानगर हरियाणा से आये गतका पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये.

गतका पार्टी में शामिल लड़कियों ने अपने करबत से सबको चौंका दिया. नगर कीर्तन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. इस दौरान खालसा मेरो रूप है, खालसा खालसो में ही करो निवास व जो बोले सो निहाल. की आवाज से आसमान गुंजायमान होता रहा.

नगर कीर्तन के बाद सामंतो पेट्रोल पंप के निकट अटूट लंगर का आयोजन किया गया. नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे.

इनके साथ-साथ रागी जत्था शबद कीर्तन करते चल रहे थे. नगर कीर्तन के संचालन में मुख्य रूप से प्रधान बलबीर सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह टिंकू, गुरमीत सिंह गोल्डी, जानू, हर्ष, सोनू, जग्गी, पुरुषोत्तम सिंह कालरा आदि लगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola