आंगनबाड़ी संघ की बैठक कल

आंगनबाड़ी संघ की बैठक कलकोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) की बैठक 10 अप्रैल को कोडरमा में होगी. बैठक मे मार्गदर्शन के लिए सीटू नेता व संघ के राज्य संयोजक संजय पासवान उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि जनवरी माह से पोषाहार व मानदेय नहीं मिला है. तीन […]
आंगनबाड़ी संघ की बैठक कलकोडरमा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ (सीटू) की बैठक 10 अप्रैल को कोडरमा में होगी. बैठक मे मार्गदर्शन के लिए सीटू नेता व संघ के राज्य संयोजक संजय पासवान उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि जनवरी माह से पोषाहार व मानदेय नहीं मिला है. तीन साल के बच्चों को भीषण गरमी में केंद्र में रखना मुश्किल हो रहा है. गरमी छुट्टी की कोई व्यवस्था नहीं है, ऊपर से लगातार सेविका-सहायिकाओं पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है. लेकिन मानदेय दैनिक मजदूरी का आधा भी नहीं मिलता है, ऊपर से बीएलओ का भी काम सेविकाओं को दे दिया गया है. अगर मानदेय सम्मानजनक नहीं बढ़ाया गया, तो बीएलओ का काम नहीं करेंगे. बैठक में उपरोक्त परिस्थितयों के आलोक में आंदोलन की रूप-रेखा तय करने व संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




