पानी व हवा को शुद्ध रखें, तभी परिवार स्वस्थ्य रहेगा

पानी व हवा को शुद्ध रखें, तभी परिवार स्वस्थ्य रहेगाबीएड महाविद्यालय सभागार में स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन7कोडपी15. शपथ लेते बीएड प्रशिक्षु.कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव बीएड महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डाॅ भीम सिंह रावत व विभागाध्यक्ष डाॅ लक्ष्मी सरकार ने संयुक्त रूप से किया. […]
पानी व हवा को शुद्ध रखें, तभी परिवार स्वस्थ्य रहेगाबीएड महाविद्यालय सभागार में स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन7कोडपी15. शपथ लेते बीएड प्रशिक्षु.कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव बीएड महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डाॅ भीम सिंह रावत व विभागाध्यक्ष डाॅ लक्ष्मी सरकार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री रावत ने कहा कि पानी व हवा को शुद्ध रखें, तभी हम अपने परिवार को स्वस्थ्य रख सकते है. व्याख्याताओं ने कहा कि मौसम में बदलाव, सूखेपन, खारेपन व औद्योगिक अवशेषों से होनेवाले प्रदूषण के लगातार इस्तेमाल का बुरा प्रभाव पानी पर पड़ रहा है, जो बीमारियों का कारण बन सकता है. प्रो. एएन यादव ने कहा कि भारत में बढ़ता वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. प्रो. लक्ष्मी सरकार ने भोजन को स्वच्छ बनाये रखने पर व्याख्यान देते हुए कहा कि जिन फलों व सब्जियों को हम खाते है, उसमे ढेरों पेस्टिसाइडस व अन्य हानिकारक केमिकल्स लगे रहते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा कर कैंसर, लीवर, किडनी जैसी बीमारियों के कारण बनते है. मौके पर प्रशिक्षुओं ने तंबाकू व गुटखा से मुक्ति का शपथ लिया. मौके प्रो दीपक कुमार, प्रो संजीव कुमार, प्रो बाल्मिकि पंडित, प्रो पुष्पेंद्रु यादव, शिक्षकेतर कर्मचारी सुजित कुमार, बिसमिल तमन्ना, राजेंद्र यादव, सुखदेव दास, प्रशिक्षु सहनाज, पंकज, विनय, सुबोध, प्रिया, प्रियंका, अलख, बबीता, पिंकी, पुष्पा, श्वेता, नाजिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




