किसी ने कहा संतोषजनक, तो किसी ने उम्मीदों से परे बताया

Updated at : 01 Mar 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
किसी ने कहा संतोषजनक, तो किसी ने उम्मीदों से परे बताया

झुमरीतिलैया : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये आम बजट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. किसी ने बजट को संतोष जनक, तो किसी ने कहा कि बजट उम्मीद से परे है. दिपाली भदानी ने कहा कि बजट मिला-जुला रहा. महिलाओं की उत्थान पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया.उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये आम बजट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. किसी ने बजट को संतोष जनक, तो किसी ने कहा कि बजट उम्मीद से परे है. दिपाली भदानी ने कहा कि बजट मिला-जुला रहा. महिलाओं की उत्थान पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया.उन्होंने कहा कि विलासिता संबंधित वस्तुओं का दाम बढ़ाना ठीक है, मगर कई बार मध्यम वर्ग के लोग भी सोना व हीरे का जेवर खरीदते है.
इस बजट से उन्हें खरीदारी में मुक्ति होगी. दवा व्यवसायी रामरतन महर्षि ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, दाल उत्पादन पर जोर, ग्रामीण सड़कों का विस्तार, ग्रामीण विद्युतीकरण, आवास सुविधा व बैंकों का सुदृढीकरण किया गया है. कृषि उत्पादन व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा बैंकों में पूंजी निवेश से देश के 70 प्रतिशत लोगों के जीवन स्तर मे सुधार होगा. उन्होंने कहा कि यह बजट मील का पत्थर साबित होगा. जेवर व्यवसायी निरंजन सोनी ने कहा कि सोना व हीरा का भाव बढ़ने से खरीदारी में कमी आयेगी.
मध्यम परिवार के लोग किसी तरह सोने का जेवर खरीदने का प्रयास करते थे. मगर यह कठिन हो गया है. टैक्स स्लैब के छूट में बदलाव होना चाहिए था. संदीप जैन ने कहा कि टैक्स स्लैब 2.5 लाख से तीन लाख करना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ. इस बजट से मध्यम वर्ग को निराशा हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने बेहतर निर्णय लिया है. अब प्रत्येक जिला में डायलिसिस सेंटर होने से मरीजो का लाभ होगा. उन्हें दूर नहीं जाना होगा.
इससे खर्च व मेहनत दोनों बढ़ेगा. रितेश लोहानी ने कहा कि यह बजट सपनों का बजट है, इसे जनता को विशेष लाभ नहीं होना.
आम बजट पूरी तरह से फेल: कोडरमा यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव नवनीत ओझा उर्फ बंटी ने इस बजट को पूरी तरह फेल बताया है. उन्होंने कहा है कि आम जनता का ख्याल नहीं रखकर इसे काॅरपोरेट घराने के लिए तैयार किया गया है. यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है. जब सरकार का कार्यकाल 2020-19 तक है, तो घोषणाएं 2022 की क्यों.
आम बजट निराशजनक : सईद नसीम. केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को पेश किये गये आम बजट को बसपा नेता सईद नसीम ने काफी निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा है कि सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी. इससे महंगाई बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट गरीबों के लिए लोक लुभावन व काॅरपोरेट जगत को खुश करने के लिए पेश किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola