दस मार्च तक नौ पंचायतों का होगा ओडीएफ

Updated at : 29 Feb 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
दस मार्च तक नौ पंचायतों का होगा ओडीएफ

शिव वाटिका में जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए हुई कार्यशाला झुमरीतिलैया : जिला जल व स्वच्छता मिशन कोडरमा व ग्लोबल सेनिटेशन फंड पब्लिक जनसेवा परिषद के सहयोग से शिव वाटिका में जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, उपविकास आयुक्त सूर्यप्रकाश, सीएस डाॅ मधुबाला […]

विज्ञापन
शिव वाटिका में जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण के लिए
हुई कार्यशाला
झुमरीतिलैया : जिला जल व स्वच्छता मिशन कोडरमा व ग्लोबल सेनिटेशन फंड पब्लिक जनसेवा परिषद के सहयोग से शिव वाटिका में जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, उपविकास आयुक्त सूर्यप्रकाश, सीएस डाॅ मधुबाला राणा, जीएसएफ के परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय चंद्रा, जनसेवा परिषद के सचिव रामलाल प्रसाद, प्रमुख अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर उपायुक्त श्री बेसरा ने कहा कि सेनिटेशन चैंपियन को गांव में एसबीएन के तहत बन रहे शौचालय के निर्माण को शीघ्र पूरा करना है. इसके लिए सेनिटेशन चैंपियन को डाॅक्टर, बस किराया व पेट्रोल में विशेष छूट दी गयी है. उन्होंने कहा कि जिले में दस मार्च तक नौ पंचायत को ओडीएफ करना है.
उपविकास आयुक्त सूर्य प्रकाश ने कहा कि योजना कितनी ही खराब हो, लेकिन क्रियान्वयन अच्छा हो, तो योजना सफल हो जाता है. सीएस ने कहा कि खुले में शौच करने से कई प्रकार की बीमारियां होती है. जनसेवा परिषद के सचिव रामलाल प्रसाद ने कहा कि लोग अपना बड़ा से बड़ा मकान बना लेते है, मगर घर में शौचालय निर्माण के बारे में नहीं सोचते.
जीएसएफ के राज्य परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय चंद्रा ने वीडिओ शो कर दिखाया कि यदि हम शौचालय का निर्माण नहीं करेंगे, तो मनुष्य व जानवर में अंतर नहीं रहेगा. कोडरमा बीडीओ प्रभाष कुमार दता, डोमचांच बीडीओ नारायण राम, चंदवारा बीडीओ सुनीला खलको, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव ने भी संबोधित किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है. कार्यक्रम का संचालन भिखारी साहू ने किया.
मौके पर संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, जिले के बीआरसी, सीआरसी, डोमंचाच, कोडरमा व चंदवारा प्रखंड के मुखिया आदि मौजूद थे. इस दौरान उपायुक्त ने स्वच्छनामा पत्रिका का विमोचन किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक सोहन कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola