कदाचार के आरोप में इंटर के चार परीक्षार्थी निष्कासित

Updated at : 28 Feb 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
कदाचार के आरोप में इंटर के चार परीक्षार्थी निष्कासित

कोडरमा बाजार : जेजे कालेज में शनिवार को कदाचार के आरोप में राम लखन सिंह यादव कालेज के इंटर की परीक्षा दे रहे चार परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. रोल कोड संख्या 26007 रोल 10164, 10221, 10228, 10268 को केंद्राधीक्षक ने निष्कासित किया है. इधर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जेजे कालेज में शनिवार को कदाचार के आरोप में राम लखन सिंह यादव कालेज के इंटर की परीक्षा दे रहे चार परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. रोल कोड संख्या 26007 रोल 10164, 10221, 10228, 10268 को केंद्राधीक्षक ने निष्कासित किया है.
इधर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र डीइओ कार्यालय से दिया जा रहा है. डीइओ पीपी झा ने सभी केंद्राधीक्षकों को समय से प्रश्न पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया है. 29 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. मैट्रिक की स्थगित परीक्षा अब तीन मार्च को होगी. वहीं, इंटर की परीक्षा नौ मार्च को होगी. 29 मार्च को बैंक में हड़ताल के कारण परीक्षाएं स्थगित की गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola