बीमा कंपनी के अधिकारी के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
Updated at : 18 Feb 2016 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

झुमरी तिलैया : जिला उपभोक्ता फोरम कोडरमा द्वारा आज एक्सक्युसन केस नम्बर 8/2015 रामदेव मोदी बनाम महा प्रबंधक ,नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड एवं शाखा प्रबंधक ,नेशनल इंश्योरेन्स कं. लि. के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया. बीमा कम्पनी 1017953 रुपये के दावा का भुगतान नही कर रही थी. बीमा कंपनी जिला फोरम और स्टेट […]
विज्ञापन
झुमरी तिलैया : जिला उपभोक्ता फोरम कोडरमा द्वारा आज एक्सक्युसन केस नम्बर 8/2015 रामदेव मोदी बनाम महा प्रबंधक ,नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड एवं शाखा प्रबंधक ,नेशनल इंश्योरेन्स कं. लि. के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया. बीमा कम्पनी 1017953 रुपये के दावा का भुगतान नही कर रही थी.
बीमा कंपनी जिला फोरम और स्टेट कमिशन में हारने पर बीमा भुगतान करने में आना-कानी कर रही थी. रामदेव मोदी के अधिवक्ता सुरेश कुमार के याचिका पर उपभोक्ता फोरम, कोडरमा के प्रेसिडेन्ट गणपत तिवारी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया और बीमा कंपनी को 9 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5000 मुआवजा देने को कहा.
क्या है मामला
यह मामला वर्ष 2013 में रामदेव मोदी के पुत्र स्कार्पियो से एक्सिडेंट कर गया था. जिसमें उसके पुत्र की मौके पर मौत हो गयी थी साथ ही स्क्रापियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. उपभोक्ता प्रेसिडेंट गणपत तिवारी 1,20000 रुपये से अधिक नहीं दिया गया तो नहीं तो महा प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक गिरफ्तार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




