जिला कृषि मेला 27 से सतगांवा में
Updated at : 18 Feb 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

पंसस ने की बैठक सतगांवा : प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख करीना देवी की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान बैठकों की समीक्षा की गयी. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि 27 […]
विज्ञापन
पंसस ने की बैठक
सतगांवा : प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख करीना देवी की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया. इस दौरान बैठकों की समीक्षा की गयी.
बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि 27 से 29 फरवरी तक प्रखंड कृषि केंद्र में जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन होगा. इसके मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रणधीर सिंह होंगे. श्री कुमार ने प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों से इस आयोजन में सहयोग की अपील की. वहीं ईटाय के पंसस धनंजय कुमार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय महनपुर का भवन जर्जर होने के कारण बच्चे दूसरे गांव डेबोडीह में पढ़ने जा रहे हैं.
मामले को लेकर बीइइओ कृष्ण मेहता ने भवन निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही. मौके पर पेयजल व विद्युत विभाग के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने रोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया. बीडीओ ने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देने की बात कही. मौके पर बीपीओ रविशंकर, जीपीएस बालेश्वर प्रसाद यादव, एमओ राजो पासवान, उप प्रमुख ललिता देवी, पंसस महेंद्र प्रसाद यादव, पंसस प्रतिनिधि बालमुकंद सिंह, अजय चौधरी, सहोदरी देवी, रविंद्र शॉडिल्य, नरेश यादव, सरिता देवी, सुल्ताना प्रवीण आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




