यज्ञ की तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज
Updated at : 17 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : ग्राम चमगुदो कला में श्रीश्री 108 मारुति नंदन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी हो गयी है. 17 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसका उदघाटन पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी. मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजाधारी धाम के महंत सुखदेव दास जी महाराज भाग लेंगे. यज्ञ को लेकर यज्ञशाला का निर्माण […]
विज्ञापन
जयनगर : ग्राम चमगुदो कला में श्रीश्री 108 मारुति नंदन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी हो गयी है. 17 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसका उदघाटन पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी. मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजाधारी धाम के महंत सुखदेव दास जी महाराज भाग लेंगे. यज्ञ को लेकर यज्ञशाला का निर्माण व प्रवचन के लिए पंडाल बनाया गया है.
प्रवचन कार्यक्रम का उदघाटन 17 फरवरी की रात को पूर्व विधायक अमित कुमार यादव करेंगे. जबकि प्रवचन द्वारीशरणम कुटिया देवघर के अभिमन्यु पांडेय व संस्कृत विवि वाराणसी के संपूर्णानंद जी महाराज देंगे. यज्ञ का समापन 25 फरवरी को वेदी पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन, कन्या भोजन व भंडार के साथ होगा. 26 की रात को संजय पासवान धनबाद व बाबूधन यादव बक्सर के बीच दोगोला का मुकाबला होगा. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव, शंभु यादव, अर्जुन यादव, बालदेव यादव, राजेश यादव, मुंशी यादव, योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव, उपेंद्र यादव भगत जी, बीरेंद्र यादव आदि लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




