मध्याह्न भोजन में बच्चों को परोसी गयी खट्टी सब्जी

Updated at : 05 Feb 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में बच्चों को परोसी गयी खट्टी सब्जी

डोमचांच : प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोरियाडीह, ढाब के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन में श्राद्ध की सब्जी परोस दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ गुरुवार को बच्चों के बीच भोज की बची सब्जी (जो खट्टी हो गयी थी) मध्याह्न भोजन में परोसी गयी़ बच्चों को […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोरियाडीह, ढाब के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन में श्राद्ध की सब्जी परोस दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ गुरुवार को बच्चों के बीच भोज की बची सब्जी (जो खट्टी हो गयी थी) मध्याह्न भोजन में परोसी गयी़ बच्चों को चावल के साथ सब्जी खाने को दिया गया था, लेकिन बच्चों ने खाने से इनकार किया़
बच्चों ने इसकी शिकायत शिक्षक से की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया़ इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे व विरोध जताया. विरोध बढ़ता देख स्कूल के शिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा करीब 1:35 बजे स्कूल बंद कर निकल गये. मामले की जानकारी मिलने पर सीओ रिंकू कुमार ने रिसोर्स शिक्षक विकास कुमार को जांच के लिए भेजा, तो ग्रामीणों व बच्चों ने मामले की जानकारी दी़
कक्षा तीन के छात्र ललन कुमार, चार के छात्र सूरज, विकास, पांच के छात्र रवि कुमार के अलावा चंदन, सुलेखा, सकिना, हेमंती आदि ने बताया कि उन्हें जो खाना दिया गया, उसमें सब्जी खट्टी थी. इधर, ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर एनजीओ बचपन बनाओ आंदोलन की मदद से एक पत्र डीएसइ को लिख कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन लिखने वाले ग्रामीणों में उमेश सिंह, दास तुरी, गोविंद साव, मोहन तुरी, पोखराज, विनोद सिंह, चंदन कुमार, सुलेखा कुमारी आदि के नाम शामिल हैं.
गायब मिले सचिव
विद्यालय में जब रिसोर्स शिक्षक विकास कुमार जांच के लिए पहुंचे, तो यहां बिना सूचना के सचिव संतोष तुरी गायब मिले. रसोइया गोमिया देवी का कहना था कि उसे बनाने के लिए सिर्फ चावल दिया गया था और कहा गया कि सब्जी आ जायेगी.
वहीं शिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा का कहना था कि उन्होंने चावल व दाल दोनों बनाने के लिए दिया था. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2004-05 से विद्यालय भवन अधूरा पड़ा है़ शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गयी है़ न इसमें दरवाजा है और न ही टंकी बनी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola