विधायक ने दी रेल चक्का जाम की चेतावनी
Updated at : 05 Feb 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव ने गुरुवार को हिरोडीह स्टेशन पर रेभनाडीह, हिरोडीह, तेतरियाडीह व कोसमाडीह के ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों की समस्या सुन कर विधायक ने उपायुक्त से दूरभाष पर बात की और कहा कि यदि 15 दिन के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो बेमियादी चक्का […]
विज्ञापन
जयनगर : बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव ने गुरुवार को हिरोडीह स्टेशन पर रेभनाडीह, हिरोडीह, तेतरियाडीह व कोसमाडीह के ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों की समस्या सुन कर विधायक ने उपायुक्त से दूरभाष पर बात की और कहा कि यदि 15 दिन के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो बेमियादी चक्का जाम करेंगे़
विधायक प्रो यादव ने डीवीसी द्वारा विस्थापन नीति लागू नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात करेंगे. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बांझेडीह जानेवाली रेलवे लाइन के कारण वे लोग अपने को टापू पर फंसा महसूस कर रहे हैं. जो रास्ता 10 मिनट में तय किया जा सकता है, उसे तय करने में आधा घंटा लगता है.
ओवरब्रिज के अभाव में विद्यार्थियों को ट्रेन के नीचे से रेल लाइन पार कर विद्यालय जाना पड़ता है. बांझेडीह रेल लाइन शुरू होने के बाद कोई न कोई मालगाड़ी हमेशा इस स्टेशन पर खड़ी रहती है. मौके पर पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी, महादेव यादव, अशोक यादव, गिरधारी यादव, बनवारी यादव, सुरेंद्र सिंह, विनोद राणा, हरिवंश सिंह, गिरधारी चौधरी, अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष मोदी, मगन मियां आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




