जीवनशैली में परिवर्तन कर कैंसर से बचें
Updated at : 05 Feb 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : विश्व कैंसर दिवस के मौके पर गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मिशन जागृति कैंसर जागरूकता महाभियान के तहत रैली निकाली गयी़ इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने की. डाॅ नीरा यादव ने कहा कि […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : विश्व कैंसर दिवस के मौके पर गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मिशन जागृति कैंसर जागरूकता महाभियान के तहत रैली निकाली गयी़ इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने की. डाॅ नीरा यादव ने कहा कि जीवनशैली में परिवर्तन से कैंसर से बचा जा सकता है. समय रहते इलाज कराने से इस बीमारी से बचाव संभव है.
डॉ नीरा ने प्रधानमंत्री व मंत्रीमंडल से तंबाकू व इसके विभिन्न उत्पाद पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी.उन्होंने युवाओं से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन नहीं करने की अपील की़ डॉ नीरा ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्तन कैंसर व गर्भाशय कैंसर के लिए नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था कर रही है. उन्होनें कोडरमा जिले में प्रतिदिन झुमरीतिलैया शहर में एक दवा दुकान रात में खोलने की अपील कोडरमा जिला केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन से की.
वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास काफी सराहनीय है. प्रशासन को भी गांव मुहल्लों तक इस अभियान को सार्थक करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है. मंच संचालन निलेश अग्रवाल ने किया.
मौके पर मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा व सचिव बिरू गंगवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में प्रथम चरण में 10 लाख युवाओं को कैंसर जागरूकता अभियान से जोड़ने व एक लाख लोगों को नि:शुल्क जांच अभियान में जोड़ने के लिए काम कर रहा है़ मिशन जागृति कैंसर वैन मार्च या अप्रैल माह तक कोडरमा पहुंचेगा़
इससे पूर्व श्रम कल्याण केंद्र से डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली़ रैली में शामिल बच्चे तरह-तरह के नारे लगा रहे थे़ हम सिगरेट को नहीं, सिगरेट हमको पीती है,अगर परिवार से है प्यार, छोड़ो तंबाकू जीवन को बनाओ त्योहार आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे़ रैली को जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने हरी झंडा दिखा कर रवाना किया.
मौके पर श्रम अधीक्षक रामवचन पासवान, नगर पर्षद उपाध्यक्ष संतोष यादव, सिविल सर्जन डाॅ मधुबाला राणा, डीएवी के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव, श्री दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्ष नीलम सेठी, उपाध्यक्ष किरण ठोल्या, सचिव आशा गंगवाल, गोशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन आदि थे. रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए झंडा चौक पहुंच कर संपन्न हुई.
ये भी थे मौजूद : कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केडिया, उपाध्यक्ष रितेश दुग्गड़, राकेश सोमानी, सह सचिव चन्द्रशेखर जोशी, मुरली मोदी, कोषाध्यक्ष संदीप हिसारिया, परियोजना निदेशक राकेश जैन,साकेत बजाज, अरविन्द चौधरी, मनीष गंगवाल गिरिडीह, अभिषेक गुप्ता, शैलेश दारूका, सज्जन शर्मा, संजय ढोल्या,
संजय छाबड़ा, विवेक सेठी, सुबोध गंगवाल, जयदेव आचार्या, निशा भारद्वाज, संगीता जेठवा, नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अनवारूल हक, डॉ सुजीत राज, ज्योति गंगवाल, कृतिका मोदी, खुशबू पांडया, शिल्पा ढोल्या, अनिता सोगानी के अलावा जैन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज व मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




