10वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे सोलर लैंप
Updated at : 03 Feb 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : राज्य सरकार अब सरकारी विद्यालयों के दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सोलर स्टडी लैंप नि:शुल्क उपलब्ध करायेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले गरीब छात्र-छत्राओं को रात में पढ़ाई करने में सुविधा होगी़ इस योजना का लाभ जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में 10वीं में अध्ययनरत छात्राओं के अलावा कल्याण […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : राज्य सरकार अब सरकारी विद्यालयों के दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सोलर स्टडी लैंप नि:शुल्क उपलब्ध करायेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले गरीब छात्र-छत्राओं को रात में पढ़ाई करने में सुविधा होगी़
इस योजना का लाभ जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में 10वीं में अध्ययनरत छात्राओं के अलावा कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में रहनेवाले एससी/एसटी व ओबीसी के छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा़ इससे संबंधित एक पत्र ज्रेडा के निदेशक (रांची) ने डीइओ कार्यालय को भेजा है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ज्रेडा) के द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के दसवीं के छात्र-छात्राओं के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं व कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के एसटी, एससी व ओबीसी के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क एलइडी आधारित सोलर स्टडी लैंप उपलब्ध कराया जायेगा़ ज्रेडा निदेशक ने सभी जिलों के डीइओ से छात्र-छात्राओं की सूची मांगी है.
इस संबंध में डीइओ पीपी झा ने बताया कि ज्रेडा निदेशक के निर्देश के आलोक में सभी स्कूलों से छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गयी है. सूची उपलब्ध होते ही ज्रेडा निदेशक को भेजी जायेगी, ताकि योजना का लाभ बच्चों को तुरंत मिल सके़ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दसवीं के छात्र-छात्राओं के बेहतर रिजल्ट के लिए हाल में कई कदम उठाये हैं. आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम भी आयेंगे.
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व दसवीं के गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन को लेकर नि:शुल्क कोचिंग योजना शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




