उत्क्रमित प्रावि बेलाटांड़ में मध्याह्न भोजन बंद मिला
Updated at : 03 Feb 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमुख व बीडीओ ने उग्रवाद प्रभावित गांवों के विद्यालयों का निरीक्षण किया सतगावां : प्रमुख करीना देवी व बीडीओ विनोद कुमार कर्मकारने मंगलवार को उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबार व इटाय के विद्यालयों का निरीक्षण किया़ उन्होंने नवसृजित प्रावि रंगिनिया, मवि ईटाय, उत्क्रमित प्रावि बेलाटांड़ का निरीक्षण किया़ इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड़ में सचिव […]
विज्ञापन
प्रमुख व बीडीओ ने उग्रवाद प्रभावित गांवों के विद्यालयों का निरीक्षण किया
सतगावां : प्रमुख करीना देवी व बीडीओ विनोद कुमार कर्मकारने मंगलवार को उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबार व इटाय के विद्यालयों का निरीक्षण किया़ उन्होंने नवसृजित प्रावि रंगिनिया, मवि ईटाय, उत्क्रमित प्रावि बेलाटांड़ का निरीक्षण किया़
इस दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड़ में सचिव दिलीप कुमार अनुपस्थित थे़ यहां मध्याह्न भोजन भी बंद था़ विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी भी नहीं थी़ वहीं मध्य विद्यालय ईटाय के सचिव ने प्रमुख को बताया कि दो सरकारी शिक्षक में से एक को दूसरे स्कूल में प्रतिनियोजित कर दिया गया है.
इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सचिव ने प्रतिनियुक्त शिक्षक नवलेश कुमार को मूल विद्यालय में लाने का अनुरोध किया़ वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रंगिनया में अब तक बच्चों के बीच पोशाक का वितरण नहीं होने की शिकायत सामने आयी़
प्रमुख ने सचिव को राशि की निकासी कर शीघ्र पोशाक का वितरण करने को कहा़ डेबोडीह विद्यालय में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व प्रमुख करीना देवी ने पाया कि पोशाक वितरण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है़ उन्होंने सचिव को फटकार लगायी. प्रमुख ने सभी स्कूलों के सचिव को बेहतर ढंग से कार्य करने को कहा़ मौके पर पंसस सहोदरी देवी भी मौजूद थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




