समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन

कोडरमा बाजार : पंचायतवार धान क्रय केंद्र खोलने, गेहूं बीज वितरण में पैक्स के जरिये हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच करने, लरियाडीह उदभव सिंचाई योजना को चालू करने आदि सवालों को लेकर भाकपा जिला परिषद कोडरमा ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया़ प्रदर्शन के पूर्व उर्मिला चौधरी के क्लिनिक से जुलूस निकाला […]
कोडरमा बाजार : पंचायतवार धान क्रय केंद्र खोलने, गेहूं बीज वितरण में पैक्स के जरिये हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच करने, लरियाडीह उदभव सिंचाई योजना को चालू करने आदि सवालों को लेकर भाकपा जिला परिषद कोडरमा ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया़ प्रदर्शन के पूर्व उर्मिला चौधरी के क्लिनिक से जुलूस निकाला गया, जो जिला समाहरणालय के समक्ष धरना में तब्दील हो गया़
भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण धान क्रय केंद्र नहीं खुल रहा है़ किसान ठगे जा रहे हैं. बिचौलिये गांवों में घूम कर 900 से 1000 रुपये क्विटंल धान खरीद रहे है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




