अवैध क्रशरों पर रोक लगायें
Updated at : 11 Dec 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश.जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, डीसी ने कहा कोडरमा बाजार : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. उपायुक्त ने अवैध रूप से संचालित क्रशरों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी हाल में अवैध क्रशरों का संचालन न […]
विज्ञापन
निर्देश.जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, डीसी ने कहा
कोडरमा बाजार : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. उपायुक्त ने अवैध रूप से संचालित क्रशरों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी हाल में अवैध क्रशरों का संचालन न हो. माइका व ढिबरा के अवैध भंडारण पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया.
डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में संचालित अवैध क्रशर को चिह्नित कर सील करें. इसके लिए प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की टीम सप्ताह में एक दिन औचक निरीक्षण कर अवैध क्रशरों को सील करने की कार्रवाई करे. अवैध रूप से पत्थर भंडारण को जब्त कर उस पर प्राथमिकी दर्ज करें. डीसी ने कहा कि डीएफओ व डीएमओ के नेतृत्व में बनी संयुक्त टीम माइका व ढिबरा के भंडारण की जांच करे.
अवैध पाये जाने पर शीघ्र कार्रवाई करें. गठित टीम में डीएमओ राजेश लकड़ा के अलावा प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र के सीओ व थाना प्रभारी को रखा गया है. मौके पर लिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा, एएसपी नौशाद आलम, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीएमओ राजेश लकड़ा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




